फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल सभा के समारोह में बिखरी लोक संस्कृति की छटा

विज्ञापन
culture - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल सभा कोटद्वार के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं, रंग कर्मियों और महिला मंगल दलों ने गढ़वाल की लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति देकर समारोह में समा बांधा। इस अवसर पर गढ़वाल की संस्कृति को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान के लिए चार लोगों को गढ़ प्रशस्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को बदरीनाथ रोड स्थित नगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित स्थापना दिवस समारोह का पूर्व मंडल आयुक्त सुरेंद्र सिंह पांगती, धाद के संस्थापक लोकेश नवानी ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि पांगती ने कहा कि गढ़वाल की संस्कृति को बढ़ाने में गढ़वाल सभा का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने लोगों से गढ़वाल की लोक संस्कृति और धरोहर के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए आगे आने की अपील की।
रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत गणेेश वंदना और माता के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति से हुई। क्रिएटिव स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाल की वीरांगना तीलू रौतेली नृत्य नाटिका का सजीव मंचन कर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद विभिन्न स्कूलों, स्थानीय कलाकारों और महिला मंगल दलों ने गढ़वाली लोक गीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गढ़वाल सभा द्वारा गढ़वाल की संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगदान के लिए आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती, आकाशवाणी की पूर्व संगीत निर्देशिका डा. माधुरी बड़थ्वाल, लोक साहित्यकार लोकेश नवानी और लोक गायक विजय सैलानी को गढ़ प्रशस्ति सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट, प्रकाश थपलियाल, हीरा सिंह बिष्ट, राजेश खुगशाल और आशीष नेगी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, चंद्रप्रकाश ध्यानी, गोविंद डंडरियाल, विकास देवरानी, विनोद कुकरेती, शशि नैनवाल, अभिलाषा भारद्वाज, प्रकाश चंद्र कोठारी, सत्यप्रकाश थपलियाल, पीएल खंतवाल, चक्रधर शर्मा कमलेश, दिनेश मोहन कुकरेती, डा. विजय मैठाणी, मयंक कोठारी, चंद्रप्रकाश नैथानी, ओमप्रकाश कबटियाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश मोहन ध्यानी और शशि भूषण अमोली ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें