फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री राम के इशारे पर लक्ष्मण ने काटी सूपर्णखा की नाक

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। रामलीला समिति जयहरीखाल की ओर से आयोजित रामलीला के छठवें दिन सूपर्णखा की नाक कटना और उसके भाइयों खर दूषण बध के साथ ही सीता हरण का मंचन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जीआईसी के सभागार में आयोजित रामलीला मंचन में सूपर्णखा राम लक्ष्मण में से किसी एक के साथ विवाह करने का प्रस्ताव रखती है। दोनों भाइयों द्वारा विवाह प्रस्ताव ठुकराने से सूपर्णखा अनुचित हरकतों पर उतर आती है। श्री राम के इशारे पर लक्ष्मण सूपर्णखा की नाक काट देते हैं। बहन की कटी नाक देखकर व उसकी शिकायत पर खर दूषण राम लक्ष्मण को सबक सिखाने के लिए उनसे युद्ध करते है। श्री राम दोनों का बध कर देते है। इसके बाद कोध्रित रावण साधु वेश में छल से सीता को हर ले जाता है। राम की भूमिका हिमाशु नेगी, लक्ष्मण की भूमिका विनय, सीता की भूमिका सौरभ, सूपर्णखा की भूमिका विशाल, रावण की भूमिका मदन नेगी, खर, दूषण की भूमिका में सोबन और रोशन ने निभाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामलीला मंचन के डायरेक्टर विनोद नेगी, सचिव चंद्रमोहन सिंह रावत, अजय, शंकर, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें