किशनपुर। भाबर के किशनपुर चौराहे में बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे जशोधरपुर स्थित स्टील पलांट में कार्यरत प्रेमनगर, झंडीचौड़ निवासी वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल की स्कूटी अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। दुकान में स्कूटी के घुसते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। दुकान में उपस्थित लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। दुकान का काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया मिठाइयां खराब हो गयी। सूचना मिलते ही कलालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।