कोटद्वार। गुरुकुल पब्लिक स्कूल भृगुखाल के 11वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को भृगुखाल सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मयंक प्रकाश कोठारी ने कहा कि गुरुकुल पब्लिक स्कूल भृगुखाल यमकेश्वर क्षेत्र से पलायन को रोकने के लिए बेहतरीन कार्य कर रहा है। जबकि सरकारें मात्र योजनाएं बनाने में जुटी हैं। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मयंक प्रकाश कोठारी, गढ़ संस्कृति के संरक्षण के लिए शिक्षाविद् शशिभूषण अमोली, उत्कृष्ट सरकारी सेवा के लिए लोक निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता अजय बिष्ट और बेहतरीन उद्यमशीलता के लिए सुबोध कुमार नेगी को भृगु सम्मान-2017 से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल रतूड़ी ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और विद्यालय की उपलब्धियों को अभिभावकों के समक्ष रखी। कक्षा में प्रथम आने वाले छात्रों का पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक चंद्रमोहन डबराल, प्रकाश चंद्र कोठारी, यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख कृष्णा नेगी, ज्येष्ठ क्षेत्र पंचायत विनोद डबराल, आरती खंतवाल, अरविंद बिष्ट, यशवीर बिष्ट, उपाध्यक्ष अनिल नेगी, कोषाध्यक्ष साधना रतूड़ी, अतुल दर्शन, ममता रावत, आलोक बिष्ट, गुड्डी देवी, प्रतिमा रावत सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।