कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लाक में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। इस दौरान बच्चों ने राकेट और रोबोट के माडल बनाएं। मेले में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को संस्था के अध्यक्ष करन डोगरा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को आयोजित विज्ञान मेले के अंतिम दिन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंकी देेवी ने मेले में लगी विज्ञान प्रदर्शनी और बच्चों द्वारा लगाए गए स्टालों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की रुचि और नई सोच को उजागर करने का मौका मिलता है। इस दौरान दर्शकों ने बच्चों के बनाएं विज्ञान मॉडलों की जानकारी ली। मौके पर रवि कुगशाल, पिंकी नेेगी, रिंकू नेगी, सचिन नेगी आदि मौजूद रहे।