फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा जीआईसी में आठ से

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हाईस्कूल और इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा के संस्थागत और व्यक्तिगत प्रयोगात्मक परीक्षाएं राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड की व्यक्तिगत प्रयोगात्मक परीक्षा आठ फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। 08 फरवरी को गणित, 09 फरवरी को विज्ञान, 10 फरवरी को समाज विज्ञान और 12 फरवरी को संगीत की प्रयोगात्मक परीक्षा विद्यालय में आयोजित होगी।
विज्ञापन

12वीं बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा छह से 16 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। जिसमें 06 फरवरी को भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा , 15 फरवरी को रसायन विज्ञान और 16 फरवरी को भौतिक विज्ञान की प्रोयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय में आयोजित की जाएगी। उन्होंने 12वीं के संस्थागत, व्यक्तिगत और 10वीं के व्यक्तिगत पीरिक्षर्थियों से परीक्षाओं से संबंधित जानकारी के लिए परीक्षा से तीन दिन पूर्व विद्यालय में संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें