कोटद्वार। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल पदमपुर कोटद्वार में आयोजित किड्स सेलीब्रेशन कार्यक्रम पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हे बच्चों द्वारा बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राकेश चंद तिवारी, विशिष्ट अतिथि फादर डेविस, प्रबंधक टीजे जोस, स्वामी जोन वेडकल ने किया। एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि गुरुग्राम में हुए प्रद्युम्न हत्याकांड की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अभिभावकों को अपने बच्चों पर पैनी नजर बनाई रखनी होगी। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत के साथ हिंदी गीतों की धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने ‘भूख लगी, भूख लगी’, ‘रॉक एन रॉल’, ‘टन-टना, टन, टन टारा’, ‘फैशन का जलवा’, ‘महबूबा रिमिक्स’ आदि हिंदी गीतों की धुन पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक का मंचन आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य संध्या, फादर जान चकनाट, फादर डेविस वारेलियन, प्रवेश ठाकुर समेत बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
-फोटो