फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर श्री सिद्धबाबा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लंबी कतारें लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री सिद्धबलीबाबा मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही सिद्धबाबा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर की पार्किंग फुल होने के कारण दर्जनों वाहन सड़क पर और कई खोह पुल के किनारे खड़े रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह अवकाश होने की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री सिद्धबली बाबा के दर्शन को कोटद्वार पहुंचे। स्थानीय लोगों के अलावा यूपी के नजीबाबाद, नगीना, बिजनौर, बढ़ापुर, मुरादाबाद, दिल्ली व हरियाणा आदि क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की सुबह आठ बजे से लाइन लगनी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कार्बेट के रिसेप्शन सेंटर के पास ही बड़े वाहनों और ट्रैक्टर ट्रालियों को रोक दिया। श्रद्धालु वहां से पैदल चलकर सिद्धबली मंदिर तक पहुंचे। दोपहर बाद तक मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। बाबा के दर्शन करने के बाद लोगों ने बाबा का भंडारा ग्रहण कर मन्नत मांगी। यूपी के बिजनौर से आए श्रद्धालु राजन कुमार, अंकित कुमार, रानी चौहान और प्रियांशु ने बताया कि वे हर वर्ष श्री सिद्धबाबा के दर्शन को कोटद्वार आते हैं, लेकिन इस बार करीब एक घंटे तक लाइन में लगने के बाद सिद्धबाबा के दर्शन हुए। उधर, कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर स्थित मां दुर्गा मंदिर में मां के दर्शनों को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं के सड़क किनारे खड़े वाहनों से दोपहर तक जाम लगने का सिलसिला लगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें