फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा ने प्रॉमिस किया है कश्मीर वो घुमाएंगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार में आयोजित ग्रीष्मोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने गर्मियों की छुट्टियों में घूमने को जाएंगे..., पापा ने प्रॉमिस किया है कश्मीर वो घुमाएंगे... गाने पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यालय सभागार में आयोजित ग्रीष्मोत्सव का प्रभारी प्रधानाचार्य नितिन भाटिया ने शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से गर्मियों की छुट्टियों में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम प्रभारी अनीता गांधी ने कहा कि हमें गर्मी से बचने के लिए फलों का सेवन करना चहिए और ज्यादा पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने ग्रीष्म ऋतु विषय पर कविता पाठ कर गर्मी से बचने के लिए छाते के प्रयोग पर बल दिया। शगुन, आयुष, किशिता, अंश रावत और आराध्या ने भाषण द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। विद्यालय की ओर से बच्चों को स्वीट द हीट कार्टून फिल्म दिखाई गई। समारोह में शिक्षक लता रावत, शिवांगी रावत व शकुंतला बिंजोला ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें