फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के दौरान किए सभी वायदों को पूरा कर दिखाया: डा. हरक

विज्ञापन
political - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने ग्रास्टनगंज और गाड़ीघाट को जोड़ने वाली खोह नदी में पांच करोड़ की लागत से बने पुल का लोकार्पण और सनेह क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिकों को सौ सिलाई मशीनें, सोलर लाइटें और साइकिलें वितरित कीं। इस मौके पर वन मंत्री ने कहा कि उन्होंने चुनाव में किए 90 फीसदी वायदे पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को ग्रास्टनंगज में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने पुल का नाम पूर्व विधायक स्व. भारत सिंह रावत के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से जो वायदे किए थे, उनमें से 90 फीसदी वायदों को वह धरातल में उतार चुके हैं। जिन कार्यों का हाल ही में शिलान्यास किया गया है, उन्हें भी वह जल्द पूरा करा लेंगे।
वन मंत्री ने कहा कि गत सौ वर्षों से लंबित विकास कार्यों को कराकर वह विधानसभा क्षेत्र को नई पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के कोटद्वार आगमन के दौरान शिलान्यास कार्यों के टेंडर हो चुके हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। वन मंत्री ने कहा कि उन्होंने नगर निगम बनाकर शहरीकरण कर दिया है। जल्द ही लोगों को शहर की सभी सुविधाएं मुहैया होंगी। पाखरो गेट खुलने से क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलेंगे और लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। आने वाले समय में कोटद्वार में रिजॉर्ट बनने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर नागरिक मंच के पूर्व अध्यक्ष हरीश भदूला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, भुवनेश खर्कवाल, उमेश त्रिपाठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, रश्मि राणा, पार्षद जयदीप नौटियाल, मीनाक्षी कोटनाला, गायत्री भट्ट, किरन काला व अरुण भट्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर बहुगुणा ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें