फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली आंख से सपना देखें और उनको पूरा करने के लिए करें कड़ी मेहनत: ध्यानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अभिनेता और फिल्म 72 आवर्स के निर्माता एवं निर्देशक अविनाश ध्यानी का कोटद्वार पहुंचने पर शुक्रवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पदमपुर सुखरो में स्वागत किया गया। उन्होंने छात्रों को खुली आंख से सपना देखने और उन सपनों को पूरा करने के लिए पूरी शिद्दत से मेहनत करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया ने अविनाश ध्यानी को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि देवभूमि के इस सपूत पर सभी को नाज है। उन्होंने आशा जताई कि अविनाश ध्यानी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और राष्ट्रीय पटल पर उत्तराखंड को नई पहचान दिलाएंगे। इस मौके पर छात्र राज आर्य ने स्वागत नृत्य और सांची हिंदवाण ने निर्भया कांड पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। स्वागत समारोह से अभिभूत अविनाश ध्यानी ने कहा कि इस विद्यालय से उनके विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा हुई हैं। यहीं रहकर उन्होंने कभी फिल्मों में काम करने के सपने संजोए थे। उन्होंने कहा कि गढ़वाल के सौंदर्य और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े तथ्यों को वह फिल्मों के माध्यम से समाज के सामने लाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर गोविंद डंडरियाल, साहित्यकार राकेश मोहन ध्यानी, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, विकास देवरानी, संजय थपलियाल, अभिषेक मैंदोला, विजय कुमार शर्मा व धनंजय ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें