फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नजीबाबाद रोड स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी के परिसर में रेत से भरे ट्रक के पलटने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक आरसी लिंगवाल ने बताया कि यूपी के जिला बिजनौर के अंतर्गत आसफपुर शैफ पीर वानवाला टांडा निवासी श्रवण सिंह उर्फ बिट्टू (45) पुत्र बचन सिंह नजीबाबाद रोड स्थित बहरानी ट्रेडिंग कंपनी का ट्रक चलाता है। शुक्रवार सुबह वह ट्रक में रेतभर कंपनी परिसर पहुंचा। रेत उतारने के लिए डाला खोलते वक्त अचानक ही ट्रक पलटने से श्रवण ट्रक के नीचे दब गया। उसे गंभीर हालत में यहां बेस अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें