फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा मिलने पर खुशी से झूमे गोभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने के निर्णय पर गो सेवा समितियों से जुड़े लोगों और महिलाओं ने झंडाचौक पर मिठाई बांटी और खुशी जताई। गो सेवा समितियों और गोभक्तों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह अच्छा कदम उठाया गया है। गाय दूध, खाद से लेकर मनुष्य के जीवन में बड़ा योगदान है और उसमें देवताओं का भी वास होता है। खुशी जताने वालों में महावीर सिंह रावत, भगवती प्रसाद कंडवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल समेत कई महिला और पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के जिला कैंप कार्यालय में बड़ी संख्या में गो सुरक्षा समिति के सदस्य और महिलाएं एकत्र हुईं। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने गाय और गंगा पर उचित ध्यान देकर आम जनता की भावनाओं का सम्मान किया है। कहा कि गाय और गंगा से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रहने वाले करोड़ों करोड़ हिंदुओं की भावनाएं जुड़ी है। देश में नरेंद्र मोदी, यूपी में योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार के आने पर गाय और गंगा दोनों का मान बढ़ा है। भाजपाइयों ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मोहन सिंह नेगी, मनीष शर्मा, अमित भारद्वाज, शशि नैनवाल, गीता बुड़ाकोटी, अनुसूया मुंडेपी, हेमंती भट्ट, सर्वेश्वरी किमोठी, चंपा रावत, उषा रावत, इंदु डोबरियाल, बबली रावत और सुनीता नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें