फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कालोनी में बाढ़ ने मचाई तबाही, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सैनिक कालोनी में पनियाली गदेरे ने तबाही मचा दी। गदेरे के पानी ने कई लोगों की बाउंड्री वाल तोड़ डाली। पानी के घरों में घुसने से सामान खराब हो गया। सैनिक कालोनी के करीब 18 घरों में तबाही मची हुई है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर कालोनी के पूर्व सैनिकों में रोष है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते काशीरामपुर मल्ला स्थित सैनिक कालोनी के पास पनियाली गदेरे की सुरक्षा दीवार बह गई। इसके चलते पानी के उफान ने कालोनी की ओर रुख कर दिया। इससे जसवंत सिंह नेगी, मोहन सिंह, नंदन सिंह, डबल सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह गुसाईं आदि कई लोगों के मकान की बाउंड्रीवाल धरासायी हो गई। नदी का पूरा मलबा घरों में घुस गया। लोगों ने मकान से बाहर भागकर किसी प्रकार जान बचाई। बाढ़ के पानी से घर के अंदर का सामान खराब हो गया।
कालोनीवासियों ने कहा कि पिछले साल आपदा से हुए नुकसान का उन्हें एक रुपया मुआवजा नहीं दिया गया है। उस समय प्रशासन और सिंचाई विभाग ने कालोनी की सुरक्षा के लिए गदेरे पर सुरक्षा दीवार बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसके बाद विभाग के अधिकारी नजर नहीं आए। उन्होंने स्वयं ही अपने प्रयासों से बाढ़ सुरक्षा के लिए दीवार बनाई थी, जो कि इस उफान में बह गई और पूूरी कालोनी में पानी घुस गया। कालोनी के करीब 18 घरों में पानी घुसने के बाद लोग परेशान हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से एक भी अधिकारी उनकी सुुध लेने के लिए नहीं पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से कालोनी के मलबे की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें