फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम में एक भवन ध्वस्त, मलबे में दबे कई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भारी बारिश से पहाड़ी से आए मलबे के कारण कण्वाश्रम स्थित गुरुकुल महाविद्यालय का एक भवन ध्वस्त हो गया। मलबे में महाविद्यालय परिसर में खड़े तीन वाहन भी दब गए। महाविद्यालय के संस्थापक आधुनिक भीम विश्वपाल जयंत ने बताया कि महाविद्यालय से लगी पहाड़ी दरकने से मलबा महाविद्यालय को नुकसान पहुंचा। वहीं बारिश से उफनाए तेलीस्रोत गदेरे ने तेलीबाड़ा, मगनपुर और रामदयालपुर होते हुए झंडीचौड़ उत्तरी और लोकमणिपुर तक कहर बरपाया। गदेरे में उफान से जहां खेती को नुकसान पहुंचा वहीं कई जगहों की सुरक्षा दीवार भी ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

उफनाए तेलीस्रोत गदेरे से तेलीबाड़ा-शनि मंदिर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह, हरि प्रसाद बिंजोला, सुबोध केष्टवाल, रोशन धूलिया, गजेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि भाबर में देर रात से हो रही वर्षा से तेलीस्रोत समेत सभी बरसाती नाले उफान पर आ गए। पानी की गति इतनी तीव्र थी कि तेलीस्रोत में कई जगह पर सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो गईं। तेलीबाड़ा में सुरक्षा दीवार के साथ ही सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। लोकमणिपुर के शीतलपुर गांव और झंडीचौड़ उत्तरी में उफनाते तेलीस्रोत ने कई बीघा भूमि का कटाव कर दिया है। भाबर में कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें