फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराधा शर्मा को उतराखंड रतन से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के हल्दूखाता निवासी अनुराधा नैथानी शर्मा को देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय बुद्धिजीवी सम्मेलन में शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड रत्न सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

देहरादून के श्रीदेव सुमन शुभार्थी मेडिकल कालेज में एडवोकेट भाव्य निधि शर्मा की स्मृति में अखिल भारतीय बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें भाबर की एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूूखाता की संचालिका अनुराधा नैथानी शर्मा को ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तराखंड सम्मान से नवाजा गया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और प्रकाश पंत ने अनुराधा शर्मा को सम्मान पत्र देकर उत्तराखंड रतन से नवाजा। ग्राम प्रधान शैलेश शैलेंद्र डबराल, विजय प्रकाश ध्यानी, समाजसेवी दिनेश चंद्र जोशी, राकेश धूलिया, ग्रामीण राकेश ध्यानी, वीरेंद्र देवरानी, देवेंद्र राणा व नवीन शर्मा ने सम्मानित होने पर अनुराधा नैथानी शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें