फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम हटाओ , कोटद्वार को जिला बनाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम हटाने और कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल का कोटद्वार तहसील में छठे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोटद्वार की जनता लंबे समय से जिला बनाने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार ने उस पर बिना मांगे ही नगर निगम थोप दिया है। कहा कि शीघ्र जिले का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन

शनिवार को यूकेडी कार्यकर्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से हट गई है। कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर कंडी मार्ग, चिलरखाल-लालढांग मार्ग और कोटद्वार को जिला बनाने जैसे ज्वलंत मुद्दे जान-बूझकर पीछे छोड़ दिए गए हैं। नगर निगम बनाकर गांवों का वजूद खत्म करने का प्रयास चल रहा है।
इस अवसर पर यूकेडी जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, भगवती प्रसाद कंडवाल, उमेश जुयाल, राकेश लखेड़ा, गोपाल सिंह गुसाईं, राजमोहन नेगी, महेंद्र सिंह रावत, राजकुमार, जितेंद्र नेगी, पुष्कर सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, विनोद चौधरी, हरीश बिष्ट, बालम सिंह नेगी, दर्शन सिंह नेगी, पितृशरण जोशी, पंकज उनियाल, सुनील दत्त सेमवाल व शिशुपाल सिंह नेेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटोे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें