फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की 61 ग्राम सभाओं को उतराखंड में किया जाएगा शामिल: डा. हरक सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सीमावर्ती संघर्ष समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मान समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए सात लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यूपी के मोटाढांक तल्ला स्थित काली मंदिर प्रांगण में बृजमोहन सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह का वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सीमा से सटी उत्तर प्रदेश की 61 ग्रामसभाओं को उत्तराखंड में शामिल करने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड की सीमा से लगी ग्राम पंचायतों का सीधा उत्तराखंड से नाता है। ऐसे में उनको उत्तराखंड से दूर रखना उचित नहीं है। वे उत्तराखंड और यूपी सरकार से इस मामले में वार्तालाप जारी रखे हुए हैं। जिस प्रकार सहारनपुर को मिलाने की बात चल रही है, उसी प्रकार यहां की 61 ग्राम पंचायतों को भी उत्तराखंड में मिलाने की सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर संघर्ष समिति की ओर से मंत्री को उत्तराखंड से सटी उत्तर प्रदेश की 61 ग्राम पंचायतों को उत्तराखंड में शामिल करने का मांग पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दयाल सिंह असवाल की मूर्ति का अनावरण किया। सम्मान समारोह में मंत्री ने स्व. दयाल सिंह असवाल की धर्म पत्नी जैतूला देवी का सम्मान किया। कुमारी डौली को आदर्श पुत्री के सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रियंका जखमोला और आशीष असवाल को आदर्श पुत्र, जबकि बीरा असवाल और पार्वती भंडारी को आदर्श बहू सम्मान से सम्मानित किया गया। सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए दीपा भट्ट, जयश्री डबराल, विद्या देवी नेेेगी और प्रभा ठाकुर को सम्मानित किया गया। आरसीडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में समा बांधा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, प्रधान अनीता दुदपुड़ी, बलवंत सिंह चौहान, हेमेंद्र मोहन बडोला, शशिधर डबराल, कै. रधुवीर सिंह बिष्ट, आरती रावत, जगदेश्वरी देवी, विद्या देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन दुदपुड़ी ने किया।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें