कोटद्वार। भाजपा की लोनिवि निरीक्षण भवन में आयोजित आजीवन सहयोग निधि अभियान की समीक्षा बैठक में पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन व वर्तमान जिला प्रभारी कैलाश पंत ने विधानसभा कोटद्वार, यमकेश्वर और लैंसडौन के मंडल अध्यक्षों से जानकारी ली।
जिला प्रभारी कैलाश पंत ने सभी मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा आजीवन सहयोग निधि के बाबत जानकारी दी। कहा कि पौड़ी जिले को तीन करोड़ रुपये की आजीवन सहयोग निधि संग्रहित करने का लक्ष्य दिया है, जो कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना प्राप्त करना असंभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क कर पार्टी के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने जिला प्रभारी को आजीवन सहयोग निधि अभियान के तहत अभी तक संग्रहित की हुई सहयोग निधि का ब्यौरा दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत, आजीवन सहयोग निधि के जिला संयोजक उमेश त्रिपाठी, नीरज पंवार, अमीर अहमद कादरी, शशि नैनवाल, सुनील गोयल, मुकेश नेगी, विक्रम बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, अनीता आर्य, लता बलूनी, गोविंद लड़्ढ़ा, चंद्रमोहन जसोला, गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला, मनीष शर्मा, शांतनु रावत, दुर्गेश जोशी आदि मौजूद थे।