कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की लैंसडौन रेंज की ओर से धोबीघाट लैंसडौन में ‘वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ के तहत गोष्ठी और जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें वन कर्मियों और लोगों ने फायर सीजन में वनों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
बृहस्पतिवार को लैंसडौन रेंज अधिकारी दिनेश चंद्र के नेतृत्व में कलढुंगा से पलिगांव तक स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में ग्रामीणों को वनों को आग से बचाने के लिए जागरूक किया गया। रैली में 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र घिल्डियाल ने ग्राम फरसूला, धोबीघाट, मुरान्यु, जदला व पालकोट आदि गांवों के ग्रामीणों को वन को आग से बचाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मुरान्यु रेखा रावत, ग्राम प्रधान जदला अर्चना देवी, उपवन क्षेत्राधिकारी अनुराग जुयाल, वन दरोगा जगमोहन सिंह, जयपाल सिंह, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, नवीन सिंह व मेहरबान सिंह आदि मौजूद थे।