फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कण्वाश्रम बसंतोत्सव को सफल बनाने वालो को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कण्वाश्रम बसंतोत्सव 2018 समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बालासौड़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि पौड़ी जिलाधिकारी कै. सुशील कुमार ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर कोटद्वार और भाबर क्षेत्र के विभिन्न स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह में समा बांधा। इसके बाद समिति की ओर से महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों, महोत्सव में सहयोग करने वाले सामाजिक संस्थाओें और कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, एसडीएम राकेश तिवारी, कण्वाश्रम विकास समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, सचिव आभा रावत, बलवीर सिंह, जीवानंद शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, सत्यप्रकाश थपलियाल, अनीता आर्य, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें