फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखरौ नदी में डाला जा रहा कचरा, ग्रामीणों का जीना मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सुखरौ नदी के किनारे लगे गंदगी के ढेर ग्राम पंचायत बलभद्रपुर के नयागांव निवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। एनजीटी के आदेशों की अवहेलना हो रही है। गंदगी से ग्रामीण क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बलभद्रपुर की नयागांव कालोनी सुखरौ नदी के किनारे बसी हुई है। पिछले छह माह से प्रशासन की नाक के नीचे एनजीटी के आदेशों का खुला उल्लंघन हो रहा है। यहां ट्रैक्टर ट्राली में भरकर होटल का कचरा, मरे जानवर और फैक्ट्रियों की गंदगी नदी के किनारे डाली जा रही है। गंदगी से लोगों का जीना मुहाल है। दुर्गंध के चलते लोगों का घर के अंदर तक रहना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय नागरिक नवेंद्र सिंह रावत, रणवीर सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह पटवाल, धीरज सिंह, महिपाल सिंह रावत आदि ने प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि नदी के किनारे खनन करने वाले लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं, वे खुले में शौच कर क्षेत्र में गंदगी फैला रहे हैं। ट्रैक्टर ट्राली में भरकर होटलों, शादी विवाह का कचरा और फैक्ट्रियों की गंदगी डाली जा रही है। कालोनी में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं, शीघ्र लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें