फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय जूनियर बेसबाल चैंपियनशिप के लिए खेलेगा कोटद्वार का सूर्यदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पदमपुर कोटद्वार में दसवीं के छात्र सूर्यदेव सिंह का चयन 27वीं राष्ट्रीय जूनियर बेसबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता आगामी सात से 11 जनवरी तक गुजरात प्रांत के बनासकांठा में होने जा रही है। बेसबाल के खिलाड़ी सूर्यदेव सिंह को दिसंबर माह में देहरादून में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले भी वह उत्तराखंड की टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिसमें वह राज्य की टीम से सेमीफाइनल तक खेलकर टॉप फोर में शामिल रहे।
विज्ञापन

कोच अनूप बड़थ्वाल ने बताया कि 16 वर्षीय सूर्यदेव सिंह बेसबाल का बेहतरीन खिलाड़ी है, जिसका चयन लगातार दूसरी बार उत्तराखंड की टीम के लिए हुआ है। बृहस्पतिवार को टीम गुजरात के बनासकांठा के लिए रवाना हो रही है। पहली बार वह वर्ष 2016-17 में वह उत्तराखंड की ओर से केरल के थ्रिसूर में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बेसबाल चैंपियनशिप के लिए खेले थे। उत्तराखंड की बेसबाल टीम में 16 खिलाड़ी चयनित हुए हैं, जिसमें सूर्यदेव पौड़ी जिले से एकमात्र खिलाड़ी है। सूर्यदेव के पिता रवींद्र सिंह रावत शिक्षा विभाग में सेवारत हैं और इन दिनों रिखणीखाल में ब्लाक समन्वयक पद पर कार्यरत हैं। बेटे की सफलता का श्रेय वह पूरी तरह से कोच अनूप बड़थ्वाल को देते हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनका बेटा पौड़ी जिला ही नहीं गुजरात में उत्तराखंड का नाम रोशनकर लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें