फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों से अभद्रता पर भड़का महासंघ, कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। दो दिन पूर्व श्रीनगर गढ़वाल के चौरास पुल पर लोनिवि के इंजीनियरों के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के विरोध में कोटद्वार और लैंसडौन में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुड़े अभियंता भड़के हुए हैं। महासंघ ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी मारपीट के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी न होने पर 29 दिसंबर से आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को सभी विभागों के इंजीनियरों ने घटना के विरोध में एक दिन का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित पीएमजीएसवाई के लोनिवि एवं सिंचाई खंड में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले सभी विभागों के इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार पर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि दो दिन बाद भी मारपीट के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। चेताया कि 29 दिसंबर तक छात्र नेताओं पर कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जगदीश सिंह खाती ने की। कार्य बहिष्कार में इंशाफुल्ला खान, दिनेश रावत, सत्यवीर त्यागी, विपिन कुमार, सुमित कुमार, विशाखा चौहान, विश्वास सैनी, ममता, प्रकाश बलोधी, संजय चौहान, महेश चंद्र, राम सिंह, कुलदीप कुमार, मनोज जैन व दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।
उधर, लैंसडौन में लोनिवि के प्रांतीय खंड के अधिकारियों व कर्मचारियों की आपात बैठक में श्रीनगर के ईई सुरेश कुमार तोमर, एई कुलदीप कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना की निंदा की गई। इस मौके पर ईई आशुतोष कुमार, एई केपी सिंह, एई पीके सुयाल, एई अशोक ध्यानी, रमाशंकर कुकरेती, संतोष भारद्वाज, दीपक सैनी, हरिविलास गुसाईं, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार, हीना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें