फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया ग्रुड फ्राइडे, निकाली नगर में शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मैथोडिस्ट चर्च कोटद्वार के तत्वावधान में गुड फ्राइडे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चर्च में दोपहर 12 बजे विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जबकि शाम को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम ईसाई समुदाय के लोग मैथोडिस्ट चर्च में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों चर्च रोड, पटेल मार्ग, बद्रीनाथ मार्ग, झंडाचौक होते हुए वापस चर्च पहुंचकर संपन्न हुई। क्रूज खींचते प्रभु ईशु मसीह और उन पर हंटर बरसाते सैनिक की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इससे पूर्व दोपहर 12 बजे चर्च में हुई सभा में पास्टर इंचार्ज बॉबी मसीह ने प्रभु यीशु के बलिदान से जुड़ी क्रूस कथा सुनाई। अपने संदेश में पास्टर बॉबी मसीह ने कहा कि यीशु मसीह का अवतरण इस संसार में व्याप्त बुराइयों का नाश करने के लिए हुआ था। हमें भी प्रभु यीशु मसीह के बलिदान से सीख लेते हुए बुरे कामों का त्याग कर पवित्र जीवन को अपनाना चाहिए। इस मौके पर पास्टर विकास कुमार, मीडिया प्रभारी राजन चार्ल्स, सोशल कमेटी अध्यक्ष जगतपाल सिंह, सालिनी सिंह, सुजॉय सिंह, अरुण चार्ल्स, देवेंद्र नैथन, महेंद्र काके व विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें