फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालासौड़ में हुई तीन चोरियों का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने पिछले साल और नए साल में बालासौड़ क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का खुलासा कर दिया है। इन मामलों में पुलिस ने चार लोगों को माल समेत गिरफ्तार किया है। चोरी में इस्तेमाल कार को सीज कर दिया है। युवकों से चार तमंचे और आठ कारतूस भी बरामद हुए हैं। एसएसपी ने चोरी का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने कोटद्वार कोतवाली में पत्रकारवार्ता में बालासौड़ में हुई तीनों चोरियों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चोरी के खुलासे के लिए उनके, सीओ और कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस और सीआईयू की टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने यूपी बार्डर स्थित कौड़िया रेलवे फाटक से कार में सवार चार युवकों को रोका। तलाशी में उनसे चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात के साथ ही चारों से चार तमंचे और कारतूस बरामद हुए। चारों शातिर अपराधी पाए गए, जो पूर्व में कई बार चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।
एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में भी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से चोरी की घटनाएं कोटद्वार और सरहदी जनपदों में करते आ रहे थे। बालासौड़ से चोरी हुई एक एलईडी आरोपियों ने चंडीगढ़ के एक युवक को बेचने की बात स्वीकारी है। चोरी हुए अवशेष सामान को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। चोरी की घटनाओं का मास्टर माइंड चांद पुत्र मंसूर उर्फ भूरा निवासी खस्सोवाली मोहल्ला मिर्दगान थाना कोतवाली जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश है। वह भी दबोच लिया गया है। अन्य तीन आरोपियों की पहचान शाहरुख पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी स्टेडियम कालोनी कोटद्वार, जाबिर उर्फ चोचो पुत्र जमील निवासी मोहल्ला पठरियान, धामपुर वाली चुंगी थाना स्योहारा, जिला बिजनौर हाल निवासी लकड़ीपड़ाव कोटद्वार, शाहिद पुत्र शकील निवासी ग्राम सिसौना थाना दीपाहेमपुर जिला बिजनौर यूपी शामिल हैं। आरोपियों से टाप्स दो जोड़ी, चार अंगूठी, एक नथ, एक लाकेट, मंगलसूत्र, दो जोड़ी कुंडल व एक जोड़ी चांदी की पायजेब बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व चोरी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप नेगी, एसआई किशन दत्त शर्मा, कांस्टेबल आशीष चौधरी, डिंपल सिंह, सतपाल, कुलदीप सिंह, सुमित, संदीप कुमार, राहुल फोर, हरीश लाल, आबिद अली, अमरजीत और फिरोज शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें