फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों की मौत से उदयरामपुर में पसरा मातम, परिजनों में कोहराम..-compat

विज्ञापन
accident - फोटो : amarujala
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के उदयरामपुर नयाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर लगते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया है। इस खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। शुक्रवार शाम तक परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि घर के लोग और नाते-रिश्तेदार बीमार वृद्ध मतिराम को चार दिन पहले चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के लिए ले गए थे। साथ में उनकी पत्नी दर्शनी देवी (60), दामाद हरीश चंद्र (36) पुत्र गिरधारीलाल और दूसरे दामाद संजय, कार चालक गणेश और रिश्तेदार विमलेेेश भी गए। डाक्टर को दिखाने के बाद वे सभी लोग सकुशल घर लौट रहे थे कि बृहस्पतिवार रात उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मतिराम के भाई चंद्रमोहन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए थे। उदयरामपुर स्थित उनके घर में मतिराम के दामाद हरीश की पत्नी और दो छोटे बेटे प्रशांत और सुमित का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व बीडीसी मेंबर श्यामसुंदर कंडवाल समेत जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें