फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाफराबाद और दुगड्डा के पास हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार और नजीबाबाद के बीच जाफराबाद पुलिस चौकी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में शैफाली जैन (48) पत्नी राजीव जैन निवासी प्रताप बिहार, गाजियाबाद यूपी और श्रुति (13) पुत्री संजय अग्रवाल निवासी सिटी सेंटर नोएडा, यूपी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि घायल कोटद्वार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। तभी नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच जाफराबाद चौकी के पास मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
उधर, दूसरी ओर रविवार सुबह कोटद्वार और दुगड्डा के मध्य आमसौड़ के समीप मैक्स वाहन की टक्कर से एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में ताहिर (24) पुत्र बुंदू, राशिद (40) पुत्र मोहम्मद अल्लाह दोनों निवासी लकड़ीपड़ाव घायल हो गए। घायलों को यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि दोनों सोलर लाइटें लगाने का काम करते हैं। आज सुबह दोनों बाइक से सोलर लाइट लगाने के लिए दुगड्डा जा रहे थे। इस दौरान आमसौड़ के पास सामने से आ रही एक मैक्स वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें