फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर आशा कार्यकत्रियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। शासनादेश जारी होने के बावजूद भी मानदेय न मिलने पर आशा कार्यकत्रियों ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के शुभारंभ अवसर पर जमकर बवाल काटा। आशा कार्यकर्ता मांगों को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने मंच पर जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। विरोध स्वरूप आशाओं ने हंगामा किया। विरोध को देखते हुए मंच पर बैठे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत आशाओं से मिलने नीचे पांडाल में पहुंचे। आशाओं ने बताया कि उन्हें दो हजार रुपये मानदेय प्रति माह देने का शासनादेश 2015 में हो चुका है, लेकिन अभी तक मानदेय नहीं मिला। राज्य मंत्री ने सीएम से वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। विरोध करने वालों में संगठन की जिलाध्यक्ष आशा भट्ट, मधु जोशी, मंजू तिवारी, कामेश्वरी रावत आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें