कोटद्वार। राइजिंग सन पब्लिक स्कूल की ओर से दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके फाइनल मुकाबले में ज्ञान भारती ने राइजिंग सन को 6-5 से हराया।
शुक्रवार देर शाम तक चली प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य जगमोहन बुड़ाकोटी ने किया। प्रतियोगिता में कोटद्वार क्षेत्र के 16 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन राइजिंग सन, स्कॉलर एकेडमी, बाल भारती, ज्ञान भारती ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच ज्ञान भारती व स्कॉलर एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें ज्ञान भारती ने स्कॉलर को 54-30 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में राइजिंग सन ने बाल भारती को 42-35 से पराजित किया। फाइनल मैच ज्ञान भारती और राइजिंग सन के बीच खेला गया। इसमें ज्ञान भारती ने राइजिंग सन की टीम को 6-5 से पराजित किया। इस मौके पर प्रबंधक मोहन सिंह बिष्ट, विवेकानंद, प्रेमलता बिष्ट, राकेश काला, गजेंद्र रावत, हर्ष मोहन व प्रतिभा बुड़ाकोटी आदि मौजूद है।