फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने दिए जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर महिला कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार देर शाम एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत लालबत्ती चौराहे पर दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से जिलाध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नगर के मुख्य मार्गों बद्रीनाथ मार्ग, झंडाचौक होते हुए लालबत्ती चौराहे पर पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 100 दीए जलाकर देश की आजादी के लिए हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ता नारे और स्लोगन लिखी तख्तियां साथ लिए हुए थे।
इस मौके पर लक्ष्मण सिंह रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, वीरेंद्र रावत, अंजू पुंडीर, नीलम रावत, हर्षिता चमोला, विमलेश नेगी, प्रीति देवी, गीता सिंह, सुनीता नेगी, सुनीता बिष्ट, मातबर सिंह रावत व भरत सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें