फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट टीम ने खंगाले सिगड्डी और साहनपुर के जंगल-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। मानसून सीजन में वन्य जीवों के अंगों और वन संपदा की तस्करी को रोकने के लिए लैंसडौंन वन प्रभाग और सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के बिजनौर वन प्रभाग के अधिकारियों ने बुधवार को संयुक्त गश्त की। टीम ने यूपी-उत्तराखंड बार्डर के वन क्षेत्र खंगाले। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध लोगों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

टीम ने लालढांग रेंज से लगे कोटद्वार रेंज की सिगड्डी बीट और बिजनौर वन प्रभाग के साहनपुर रेंज की रामनगर बीट में गश्त कर राहगीरों की सघन तलाशी ली। चिलरखाल वन चौकी में तैनात वन दरोगा धनीराम ने बताया कि मानसून सत्र के चलते लालढांग रेंज के सिगड्डी वन क्षेत्र और उत्तराखंड से सटे बिजनौर के साहनपुर रेंज के जंगलों में लगातार गश्त कर निगरानी की जा रही है। साथ ही वन कर्मियों को वन क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के घुसने से रोकने के लिए पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। गश्त में सहानपुर रेंज के डिप्टी रेंजर एससी मेहता, वन आरक्षी आईडी जोशी, राजेश सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें