फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना जरूरी: डा. हरक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच कोटद्वार की ओर नशा मुक्ति व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कोटद्वार-भाबर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और उसकी चपेट आती युवा पीढ़ी पर चिंता जताई।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम बालासौड़ स्थित संगम रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे को रोकने के लिए सरकारों को दोष देने से सुधार नहीं हो सकता। इसके लिए प्रत्येक अभिभावक और समाज के नागरिकों को जागरूक होकर नशे के खिलाफ पहल करनी होगी। वन मंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी में नशे की लत को छुड़वाने के लिए अभिभावकों को जागरूक होना जरूरी है।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी, महासचिव आरपी सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, मान सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल, जगमोहन भारद्वाज, बलराम सिंह नेगी, एपी डंगवाल, एसपी बड़ोला, सीएम बड़थ्वाल, सीपी नैथानी, कर्नल बीबी ध्यानी (सेनि), सुभाष नौटियाल, एसपी थपलियाल, कैप्टन पीएल खंतवाल (सेनि), टीएस रावत, नरेंद्र सिंह रावत, धीरेंद्र चौहान, गायत्री भट्ट, मंजू जखमोला व आशा डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो

नशे के खिलाफ तहसील में गरजे ग्रामीण
सनेह पट्टी के लोगों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नशेड़ियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। सनेह पट्टी के गांवों में खुलेआम बिक रही शराब व स्मैक की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर लालपानी, सनेह संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब और स्मैक की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की।
मंगलवार को समाजसेवी चंद्रेश लखेड़ा के नेतृत्व में सनेह पट्टी के विभिन्न गांवों के ग्रामीण तहसील में एकत्र हुए, जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के समक्ष पुलिस पर शराब के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोटडीढांग, सनेह, लालपानी, कुंभीचौड़ व ग्रास्टनगंज में अवैध शराब सहित मादक पदार्थों की सप्लाई हो रही है। लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे होने के कारण गांव में कच्ची शराब की सप्लाई भी हो रही है। नजदीक सनेह में पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस अवैध शराब और स्मैक की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। स्थिति यह है कि नदी के किनारे, बगीचों में सुबह से लेकर शाम तक नशेड़ियों की महफिल सजी रहती है और नशे की हालत में झगड़े और फसाद होते रहते हैं। महिलाएं घर में भी सुरक्षित नहीं हैं।
इस अवसर पर सुमन देवी, सरोजनी देवी, गंगोत्री देवी, बिशना देवी, साजना देवी, सुनीता क्षेत्री, डिंपल ठाकुर, शांति देवी, सुशीला देवी, चंद्रा देवी, विमला देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, मालती देवी, गणेेेशी देवी, सुरजीत कौर, रेनू देवी, पपेंद्र कुमार व शोभा देवी आदि मौजूद थे।

-फोटो

नशे के खिलाफ आज बनेगी मानव शृंखला
कोटद्वार। संजीवनी संस्था की पहल पर टीवी पर दिखाई जा रही अश्लीलता और समाज में फैल रहे नशे के विरोध में लोग एक अगस्त को कोटद्वार में मानव शृंखला बनाएंगे।
संजीवनी सामाजिक संस्था संयोजक राजीव शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से नई पीढ़ी का भविष्य बचाने के लिए नशे और लुप्त होते संस्कारों के खिलाफ एक पहल शुरू की जा रही है। इसके लिए संस्था ने मानव शृंखला बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थाओं के सदस्य, छात्र-छात्राएं बुधवार को सुबह 10 बजे सिमलचौड़ स्थित न्यायालय से मानवीय उद्यान तक एक दूसरे का हाथ पकड़कर मानव शृंखला में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें