फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी पदों पर पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एससी-एसटी पदों पर पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड की पौड़ी इकाई ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष शिवचरण आर्य के नेतृत्व में एसोसिएशन से जुड़े शिक्षक तहसील परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने अपनी मांग पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने 15 जून 2018 को राज्य सरकार के मुख्य सचिव को एससी-एसटी के पदों की पदोन्नति में आरक्षण जारी रखने का पत्र जारी किया था, जिसे अब तक उत्तराखंड में लागू नहीं किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार टम्टा, महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी टम्टा, अनूप कुमार पाठक, नीरज कुमार कमल, मनवर लाल भारती, बृजेंद्र आर्य, सतीश कुमार, रणजीत सिंह, इंद्रपाल, सिद्धांत असवाल, योगेंद्र, सुदीप आर्य, भारत भूषण शाह, प्रमोद चौधरी, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें