फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपुली में दो दिन नहीं टिक पाया गदेरे के स्क्रपर का स्लैब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार/सतपुुली। सतपुली-देवप्रयाग मार्ग पर नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत डिग्री कॉलेज गदेरे में लोक निर्माण विभाग पौड़ी द्वारा बनाए जा रहे स्क्रपर का स्लैब दो दिन भी नहीं टिक पाया है। स्लैब में वाहनों का आवागमन शुरू होने के 48 घंटे से भी कम समय में इस पर कई दरारें पड़ गईं और वह नीचे की ओर झुक गया।
अब दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर स्लैब को ध्वस्त कर उसमें मिट्टी भरकर सड़क को सुचारु किया जा रहा है। नवनिर्मित इस स्लैब को हटाने में सतपुली में करीब दो घंटे सड़क जाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय खंड पौड़ी द्वारा डिग्री कॉलेज सतपुली के गदेरे में स्क्रपर का निर्माण किया जा रहा है। करीब तीन सप्ताह पूर्व इस स्थान पर आधी सड़क को काटकर स्क्रपर बनाकर उसके ऊपर आरसीसी का स्लैब डाला गया था। शुक्रवार को उक्त स्लैब को आवागमन के लिए चालू कर दिया गया, जबकि बाकी बचे आधे हिस्से में इस स्क्रपर का निर्माण शुरू कर दिया गया। शनिवार को उक्त स्लैब पर वाहनों के गुजरने से दरारें पड़ने लगीं। वह एक तरफ को झुकने लगा। इसके बाद विभाग ने दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर जेसीबी से स्लैब को तुड़वाकर उक्त स्थान पर मिट्टी डालकर मार्ग को सुचारु करवाया। स्थानीय लोगों ने स्क्रपर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। स्क्रपर का स्लैब टूटने से शनिवार को करीब दो घंटे जाम लग गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोनिवि पौड़ी के अवर अभियंता जयपाल सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए हैं। क्षतिग्रस्त स्लैब को हटाकर नया बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें