फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक मेला में किसानों को सिखाए जैविक खेती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। ब्लाक के न्याय पंचायत बडोली बड़ी के पंचायत भवन में कृषि विभाग की ओर से जैविक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें न्याय पंचायत बडोली बड़ी के काश्तकारों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख विनोद डबराल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जैविक ट्रेनर सुनील बड़थ्वाल ने काश्तकारों को जैविक खाद बनाने की विभिन्न विधियां के बारे में जानकारी दी। मुख्य कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ब्लाक के तीन गांवों का चयन परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के लिए हुआ है। ग्राम ठांगर, आवई व माला आदि गांवों को परंपरागत खेती के लिए चुना गया है। आने वाले समय में अन्य गांवों को भी परंपरागत खेती के लिए चुना जाएगा। सरकार द्वारा बीजों पर सब्सिडी दी जा रही है, जो सीधे किसानों के खातों में आएगी।
उद्यान प्रभारी यमकेश्वर प्रमोद कुकरेती ने उद्यान विभाग के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं (पॉली हाउस, बंजर भूमि में पेड़ लगाने तथा घेरबाड़ करना, पानी का टैंक बनाना, फूलों की खेती आदि) के बारे में जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जा रहा है इसका फायदा कृषकों को उठाना चाहिए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी, कृषि प्रभारी यमकेश्वर ओमपाल सिंह, ग्राम प्रधान बडोली बडी विजयपाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान आवई मुकेश सिंह, धवल सिंह चौधरी, सीताराम शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन गिरीश चंद्र भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें