फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय विकास की अपेक्षा जनविरोधी नीति अपना रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में यूकेडी और नगर निगम विरोध समिति का असहयोग आंदोलन 15वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने पटवारी चौकियों पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार से शीघ्र नगर गिगम बनाने की अधिसूचना वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में ग्रामीण देवी मंदिर स्थित सुखरौ पटवारी चौकी में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस अवसर पर नगर निगम के विरोध में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन देने पहुंचे हाईकोर्ट के अधिवक्ता रमन शाह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोटद्वार नगर निगम निर्माण के लिए जो अधिसूचना जारी की गई है, वह कानूनी रूप से अवैध है, जिसे निरस्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत, हरीश घिल्डियाल, विजय ध्यानी, डबल सिंह रावत, राजेंद्र तिवारी, जगमोहन भारद्वाज, कांती सिंह, प्रदीप नेगी, चंद्रप्रकाश नैथानी, रघुवीर सिंह, जयगोपाल शर्मा, प्रवेश नैथानी, पीतांबर नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, उत्तराखंड क्रांति दल ने मोटाढांक पट्टी की नंदपुर स्थित पटवारी चौकी पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नगर निगम की अधिसूचना वापस लने की मांग की। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत ने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर अवल सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, वालम सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार, गुड्डी देवी, रितु देवी, माहेश्वरी देवी, सुनीता ध्यानी, अमिता रावत, सचिदानंद देवरानी, जयप्रकाश बलूनी व अक्षय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें