फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम और श्रद्धा से मनाया प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर मेें यीशु मसीह का जन्मदिवस क्रिसमस के रूप में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ों ईसाई समुदाय के लोगों ने गिरिजा घरों में विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही एक दूसरे को उपहार बांटकर क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर क्षेत्र के मैथोडिस्ट चर्च और मृत्युंजय महागिरिजाघर को लाइटों से सजाया गया। सुबह कैथोलिक और मैथोडिस्ट समुदाय के लोग अपने गिरजाघर में पहुंचे और उन्होंने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बच्चों ने कैरल सांग प्रस्तुत कर समा बांधा। प्रार्थना के बाद केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया गया।
कालाबड़ स्थित मृत्युंजय महागिरिजाघर में गढ़वाल और बिजनौर के विशप जॉन वाडेकल ने सुबह पांच बजे समुदाय के लोगों को प्रार्थना करवाई। उन्होंने विश्व शांति के लिए बुराई पर जीत को आवश्यक बताया। इस अवसर पर फादर टी साजू, फादर जोसफ, फादर बीजू, मार्टिन, पॉल, सिस्टर संध्या, सिस्टर सजिता आदि मौजूद थे। रॉबर्ट कालोनी स्थित क्रिश्चयन इवांज्लेस्टीक असमव्लीज चर्च में प्रोजेक्ट हेल्प संस्था द्वारा क्रिसमस प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसमें पास्टर अमित शैमुएल ने लोगों को प्रार्थना कराई।
विज्ञापन

मैथोडिस्ट चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में चर्च के मुख्य पास्टर रेबिरेन बॉबी मसीह
ने लोगों को प्रार्थना करवाई।
इस अवसर पर सहायक पास्टर रेबिरेन विकास कुमार, कुंवर अजीत सिंह, कुंवर अजय सिंह, अमित राज सिंह, देवेंद्र कुमार नैथन, जॉन माउंट सिंह, जगत पाल सिंह, पीयूष प्रसाद, शालिनी सिंह, सिस्टर डब्लू नेथन, सिस्टर आरके सिंह, सिस्टर कुसुम पॉल व सोनी मसीह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें