फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकालय बंद होने पर एनएसयूआई ने किया प्राचार्य का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में पुस्तकालय बंद होने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। कहा कि यदि पुस्तकालय बंद मिला तो महाविद्यालय भी बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरव पांडे के नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से पुस्तकालय बंद होने के कारण छात्र-छात्राओं को पुस्तकें नहीं मिल पा रही हैं। इससे छात्रों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र नेता हिमांशु बहुखंडी ने कहा कि महाविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे समय पर छात्रों को किताबें नहीं मिलना, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने कहा कि पुस्तकालय के प्रभारी प्रोफेसर अवकाश पर हैं, जिसके कारण पुस्तकालय बंद है। इस पर एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि कल से पुस्तकालय बंद मिला तो महाविद्यालय भी बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर हिमांशु नेगी, अतुल भारती, पंकज रावत, दीपक बिष्ट, शुभम सुंद्रियाल, प्रियांशु, हेमल क्षेत्री, आशु खंतवाल व समीर अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें