फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में समाज सेवी गोविंद डंडरियाल समेत दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में समाज सेवी गोविंद डंडरियाल समेत दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा भाबर रोड पर घमंडपुर में हुआ। मोटाढांक निवासी संजय सिंह पुत्र मुरली सिंह शुक्रवार पूर्वाह्न बाइक पर घर से बाजार आ रहे थे। इसी दौरान घमंडपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, पदमपुर कोटद्वार निवासी समाज सेवी गोविंद डंडरियाल बाइक पर तहसील में नगर निगम विरोध संघर्ष समिति की बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे थे। देवीरोड पर गौनियाल मार्केट के पास उनकी बाइक पर एक आटो ने टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद डंडरियाल का एक हाथ फैक्चर हो गया। चेहरे और शरीर के अन्य भागों में भी चोट पहुंची है। ऑटो चालक और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


फोटो-अस्पताल में भर्ती समाज सेवी गोविंद डंडरियाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें