फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर पुन: अतिक्रमण करने पर भड़की विकास समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के वार्ड न. 6 काशीरामपुर तल्ला की सरकारी जमीन पर पुन: अतिक्रमण होने से भड़की विकास समिति ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उपजिलाधिकारी से सरकारी भूमि से अतिक्रमणकारियों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास समिति काशीरामपुर तल्ला के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, गबर सिंह रावत, सुरेंद्र रावत, बसंती देवी, जगत सिंह ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि गत नवंबर माह में प्रशासन द्वारा काशीरामपुर तल्ला की सरकारी भूमि से अतिक्रमकारियों को हटाया गया था। लेकिन, उन सभी अतिक्रमणकारियों ने पुन: अतिक्रमण शुरू कर दिया है। काटे गए बिजली के कनेक्शन भी दोबारा जोड़ लिया गया है। जिससे काशीरामपुर तल्ला की जनता में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करने की मांग की है। कहा कि यदि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। अतिक्रमण के विरोध में क्षेत्रवासियों की ओर से 30 दिसंबर को काशीरामपुर तल्ला के पंचायत भवन में शाम तीन बजे बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें