फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए बीईओ से मिला शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विकासखंड दुगड्डा में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की।
विज्ञापन

संघ के ब्लाक अध्यक्ष अब्बल सिंह रावत के नेतृत्व मेेें प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी को बताया कि शिक्षक अपने विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हुए शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन उनकी न्यायोचित लंबित प्रकरणों का निस्तारण समय से किया जाना चाहिए। ब्लाक मंत्री आशीष ने कहा कि छात्रों की प्रतिमाह ली जाने वाली मासिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्र में कई त्रुटियां होती है। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान, डब्बल सिंह रावत, रविंद्र सिंह रावत, राजेंद्र कुमार भंडारी, अमित बलूनी, जगदीश जोशी, मुकेश रावत, धीरेंद्र रावत, मनीष रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें