कोटद्वार। शिक्षा विभाग की ओर से ब्लाक स्तरीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
बृहस्पतिवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी के लीग, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। लीग मैचों में बेहतर प्रदर्शन के बदौलत जीआईसी कोटड़ीढांग, रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, जीआईसी झंडीचौड़ और हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंचे।
पहला सेमीफाइनल मैच जीआईसी कोटड़ीढांग और सरस्वती विद्या मंदिर के बीच हुआ, जिसमें कोटड़ीढांग ने फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमी फाइनल जीआईसी झंडीचौड़ और हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें झंडीचौड़ ने 13-11 से जीत दर्ज की। बालिका कबड्डी के फाइनल मैच में जीआईसी कोटड़ीढांग ने आर्य कन्या इंटर कालेज को 23-16 से हराया। इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक विनोद पंत, धीरेंद्र कंडारी, सिद्धार्थ कोटनाला, प्रदीप रावत, पंकज शर्मा, जयपाल सिंह रावत, धीरेंद्र रावत, विजेंद्र तोमर, दीपक रावत, मुकेश सुंद्रियाल, विजेंद्र तोमर आदि मौजूद थे।