फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालासौड़ के ग्रामीणों ने उठाई पनियाली गदेरे को डायवर्ट करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बालासौड़ न्यू कालोनी के लोगों ने सोमवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पनियाली नाले को डायवर्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आपदा के तीन दिन बाद भी प्रशासन द्वारा कालोनी की सुध न लिए जाने से ग्रामीणों ने आक्रोश है। ग्रामीणों की मांग पर तहसीलदार सुनील राज ने कालोनी पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को बालासौड़ न्यू कालोनी के लोगों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कालोनीवासियों का आरोप है कि पनियाली गदेरा हर बरसात में क्षेत्र को नुकसान पहुंचा रहा है। शनिवार को भी गदेरे के उफान में आने से कालोनी के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे घर में रखा सारा सामान खराब हो गया। स्थिति यह है कि कालोनी के कई लोगों के पास पहनने को न तो कपड़े रह गए हैं और न ही खाने को राशन। ग्रामीणों ने कहा कि विगत वर्ष आई आपदा के दौरान शासन-प्रशासन ने पनियाली गदेरे को डायवर्ट करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने ब्रह्मपुरी व इंटर कालेज सुखरो के नालों से आने वाले बरसाती पानी की रोकथाम के लिए सुरक्षा दीवार बनाने के साथ ही पनियाली गदेरे को मुहाने से ही डायवर्ट करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में आशा डबराल, मंजू रावत, प्रतिभा, गीता देवी, अंगूरी देवी, दीपा देवी, शिवदेही रावत, सभ्यता चौहान, पूनम, कुसुम, अंजू नेगी, दुर्गा, विमला बौंठियाल, जमोत्री देवी, मंजू देवी, जनदेश्वरी, विनीता देवी, सुनीता देवी, हेमंती देवी, रेनू देवी व धर्मवती सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें