कोटद्वार। उत्तराखंड को-आपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन एवं को-आपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन की जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की रविवार को बैठक हुई। इसमें दोनों ही कर्मचारी संगठनों के एकीकरण का निर्णय लिया गया। इसके बाद एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी संगठन के क्रियाकलापों और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगी।
जिला सहकारी बैंक कोटद्वार के सभागार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सभी बैंकों के कर्मचारी भविष्य में को-आपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन के सदस्य होंगे। 60 दिन के भीतर जिला इकाइयों का गठन कर चुनाव कराए जाएंगे। कमेटी में पौड़ी के गजपाल सिंह नेगी को संयोजक बनाया गया। कमेटी सदस्यों में टिहरी से सौरभ बधानी, देहरादून से मनोज नेगी, अल्मोड़ा से भूपेंद्र बिष्ट, हरिद्वार से शिव शंकर यादव, रुद्रपुर से हरि शंकर यादव, हल्द्वानी से संदीप वोहरा, चमोली से जगदीश फर्सवाण, उत्तरकाशी से चतर सिंह, पिथौरागढ़ से हरिशंकर जोशी को शामिल किया गया।