फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं हुई तो काली चोटी दिखाकर सीएम का विरोध करेंगी आशाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन से जुड़ी आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन कोटद्वार तहसील में जारी रहा। दुगड्डा ब्लाक की आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सोमवार को सीएम के कार्यक्रम में उनकी मांग पूरी नहीं होने पर काली चोटी दिखाकर विरोध करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को यूनियन अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में आशा कार्यकत्री तहसील में एकत्र हुईं। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। इस अवसर पर ट्रेड यूनियन और सीटू के पदाधिकारियों ने पहुंचकर उनके आंदोलन का समर्थन किया। इस अवसर पर ट्रेड यूनियन समन्वयक समिति के जिला महासचिव डीपीएस रावत ने प्रदेश सरकार पर आशाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि आशा कार्यकत्री पिछले 12 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग के लिए कार्य कर रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मेहनत के बदले उन्हें न्यूनतम मानदेय तक नहीं दे रही है, जो कि सरकार के लिए शर्मनाक है। सरकार को आशाओं की जायज मांगों को शीघ्र मांग लेना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर ट्रेड यूनियन आशाओं के साथ आंदोलन को बाध्य होगी। आशा यूनियन अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि सोमवार को उनका प्रतिनिधिमंडल सीएम से मुलाकात करेगा। उनकी मांग नहीं माने जाने पर वे सीएम का काली चोटी लहराकर विरोध करेंगी।
धरने में यूनियन उपाध्यक्ष मीरा नेगी, सचिव रंजना कोटनाला, सीटू के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, नीलम कुकरेेती, ऊषा देवी, भागीरथी भंडारी, विजय लक्ष्मी देवी, ममता नेगी, गोदांबरी, उषा चौहान, सुमित्रा भट्ट, संजू नेगी, सरोज जदली, रोशनी जदली, कल्पना बिष्ट, ज्योति रावत, विमला जोशी, विनीता काला, पदमा असवाल व बसंती रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें