फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 वर्षीय सरस्वती ने नेशनल मास्टर एथलीट मीट में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
यूपी के वाराणसी में आयोजित नेशनल मास्टर एथलीट मीट में स्वर्ण पदक विजेता सरस्वती नेगी को पुरस्कृ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
वाराणसी में आयोजित नेशनल मास्टर एथलीट मीट में कोटद्वार की बुजुर्ग महिला सरस्वती नेगी ने अपने आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

27 से 30 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित नेशनल मास्टर एथलीट मीट में शिवानगर नजीबाबाद रोड निवासी 60 वर्षीय सरस्वती नेगी ने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। सरस्वती नेगी ने बताया कि वह गृहणी हैं और उनकी शुरू से ही खेलों के प्रति रुचि रही है, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह खेलों में प्रतिभाग नहीं कर सकी। उन्होंने नियमित दिनचर्या से कुछ वक्त निकाला और सुबह-शाम दौड़ का अभ्यास किया। इससे पूर्व वह जयपुर नेशनल एथलीट मास्टर टीम में पहली बार प्रतिभाग कर 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, चंडीगढ़ में आयोजित 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें