फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार में रोपे गए 60 पौधे

विज्ञापन
शिशु विद्या मंदिर धुमाकोट में पौधे रोपते छात्र-छात्राएं। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
धुमाकोट/कोटद्वार। शिशु विद्या मंदिर, जीआईसी धुमाकोट, जीआईसी कोचियार में हरेला पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर सहित अनेक स्थानों पर पौधरोपण किया ।
विज्ञापन

मंगलवार को शिशु विद्या मंदिर धुमाकोट में गुरु पूर्णिमा पर गुरु के रुप में ध्वज को प्रणाम किया गया। इसके बाद वन विभाग के सहयोग से प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर आचार्य सत्यपाल रावत सुरेंद्र नौटियाल, प्रवेश ध्यानी, कल्पना रावत और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, धाद धुमाकोट शाखा ने जीआईसी धुमाकोट में पौधरोपण किया। कार्यक्रम संगीता ध्यानी के नेतृत्व में किया गया। जीआईसी कोचियार में प्रधानाचार्य अफसर हुसैन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया।
उधर, लैंसडौन वन विभाग की कोटड़ी रेंज में हरेला पर्व के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। वन क्षेत्राधिकारी आरपी पंत ने बताया कि यह कार्यक्रम 16 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा। जिसके तहत कोटड़ी रेंज के विभिन्न स्थानों पर पौध रोपी जाएंगी। कार्यक्रम में चंदन बिष्ट, वन दरोगा महेंद्र सिंह, वन आरक्षी संदीप, हरेंद्र सिंह, कमल सिंह, बालम सिंह, छोटे लाल, वन आरक्षी अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोटद्वार। सिविल सोयम वन विभाग के नौगांवखाल और दमदेवल रेंज की ओर से एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम कें छात्रों और विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधों का रोपण किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन फॉर वैदिक साइंस एंड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली के मार्टिन और प्राचार्य वंदना भारद्वाज ने बेल का पौधा रोपकर किया। इस मौके पर छात्रों और वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आम, आंवला, कटहल एवं अन्य प्रजाति के 60 पौधों का रोपण किया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी दमदेवल रेंज शीशपाल सिंह रावत और वन दरोगा नौगांवखाल रेंज हरीश घिल्डियाल ने छात्र-छात्राओं को पौधरोपण का महत्व बताया।इस मौके पर विद्यालय परिवार और वन विभाग की टीम मौजूद रहे।
रिखणीखाल ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी मंगलवार को हरेला दिवस के अवसर पर शिक्षकों और छात्रों ने पौधरोपण किया। इस दौरान अमरूद, नींबू की पौध लगाई गई, साथ ही गत वर्षों में लगाए गए पौधों की निडाई-गुडाई भी की।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णुपाल सिंह नेगी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष इस वर्ष भी बच्चों के संग पौधरोपण किया गया। साथ ही विगत वर्षों में लगाए गए पौधों की निर्राई गुड़ाई भी की गई। कहा कि विगत वर्षों के अब तक साठ फलदार पौध संरक्षित है। कहा कि विद्यालय परिवार मात्र पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देख-रेख कर उन्हें संरक्षित भी करते है। कार्यक्रम में डा. अंबिका प्रसाद ध्यानी की ओर से पौधरोपण में सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें