फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

Sun, 07 Feb 2016 10:05 PM IST
श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को शहर व आसपास के क्षेत्रों में छह घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढे़ चार बजे सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे ऋषिकेश शिवपुरी 132 लाइन से जुड़े श्रीनगर फीडर में कुछ फाल्ट आने से शहर व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने शहर की आपूर्ति  ऋषिकेश लाइन से हटाकर पौड़ी लाइन से जोड़ दी। लोड होने पर यह व्यवस्था जवाब दे गई। इससे श्रीनगर के साथ ही पौड़ी की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। शाम साढे़ चार बजे किसी तरह शहर की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। एसडीओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि पौड़ी की आपूर्ति भी जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें