फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 52वां स्थापना दिवस मनाया गया

Mon, 01 Dec 2025 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 52वां स्थापना दिवस बिड़ला परिसर स्थित एसीएल सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी मनमंथन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के प्रथम छात्र संघ अध्यक्ष, विश्वविद्यालय स्थापना आंदोलन समिति के सदस्य तथा आईडीपीएल ऋषिकेश के प्रभारी महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त विक्रम सिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने विश्वविद्यालय स्थापना आंदोलन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंग साझा किए।
उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर चर्चाएं नैनीताल की ओर केंद्रित थीं, जबकि स्थानीय जनता विश्वविद्यालय श्रीनगर में चाहती थी। स्वामी मनमंथन, स्थानीय महिलाओं और आम जनता के लगातार आंदोलन और दबाव के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा ने पर्वतीय क्षेत्रों में दो विश्वविद्यालय खोलने की अनुमति दी। इसके परिणामस्वरूप 1 दिसंबर 1973 को गढ़वाल विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस तय हुआ और विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. एसएस बिष्ट ने विश्वविद्यालय की स्थापना यात्रा, स्वामी मनमंथन के योगदान और उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. एमएमएस रौथाण ने की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं ने मुख्य अतिथि का जीवन-वृत्त प्रस्तुत किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षक रही। कार्यक्रम में प्रभारी कुलसचिव अनीस उज जमान, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा, विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, छात्र प्रतिनिधि एवं कर्मचारी प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें